CM ने डाला अर्घ्य: हेमंत सोरेन सपरिवार पहुंचे छठ घाट….डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ घाटों में दिखी अनूठी छटा

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और दोनों बच्चों के साथ मिलकर छठ व्रतियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर आस्था के महापर्व छठी मैया की पूजा की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, इस छठ महापर्व में उन्होंने छठी मइया से झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा है।

सपरिवार पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सपरिवार रांची के नक्षत्र वन स्थित हटनिया तालाब पहुंचे तथा सैकड़ों व्रतियों के बीच छठ पूजा में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा, छठ महापर्व सूर्य भगवान की आराधना के लिए अपनी पहचान रखता है। छठ महापर्व प्रकृति की पूजा का प्रतीक है। प्रकृति पर आस्था और उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। हमारी माताएं-बहने 72 घंटे का व्रत रखकर भगवान भास्कर की आराधना करती हैं।

कोरोना संक्रमण से मिली राहत ने बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर हर तरफ भक्ति का रंग कुछ अलग ही दिखाई पड़ा। कोरोना महामारी के कारण जहां पिछले वर्ष महिलाओं ने सीमित रूप में ही व्रत किया था, वहीं इस बार कोरोना से राहत मिलने की स्थिति में फिर वही पुरानी उत्साह और जोश के साथ छठ का पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से प्रार्थना किया कि इसी उत्साह और उमंग के साथ हमारी सभी परंपराएं आगे बढ़ती रहें। सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं पर भगवान भास्कर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close