कोयला मजदूर नेता की हत्या : ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम ,जांच में जुटी पुलिस.. SIT का गठन

रामगढ़ : रजरप्पा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन नेता रमेश विश्वकर्मा की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। ये घटना तब हुई जब रमेश विश्वकर्मा कार्यालय मे मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान चार की संख्या में अपराधी आए और सभी से नाम पूछ कर बाकी सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया और रमेश विश्वकर्मा की गला रेत कर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा अपनी पार्टी कार्यालय में पार्टी के लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच चार अज्ञात अपराधी उनके ऑफिस पहुंचे और नाम पूछते हुए बाकी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया और रमेश विश्वकर्मा गला रेत कर हत्या कर दिया जिससे रमेश विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रजरप्पा पुलिस और रामगढ़ एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली । मृतक मजदुर नेता के पास एक गिरा हुआ देसी कट्टा भी मिला जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों के साथ इनकी हाथापाई भी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल ले गई है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने SIT टीम का भी गठन किया है। रामगढ़ एसडीपीओ ने कहा कि हर एक बिंदु पर जांच चल रही है। कौन अपराधी थे, किन कारणों से हत्या हुई है, क्या मामला था ,सभी बिंदुओं पर पुलिस अनुसंधान कर रही है। गोली लगी है या नहीं पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। पार्टी कार्यालय में घुसकर हत्या की खबर से रजरप्पा क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close