8000 सांपों की जान बचाने वाले ‘सांपों के मसीहा’ मुरलीवाले हौसला को कोबरा ने डसा, 5 घंटे मौत से लड़े, अब खतरे से बाहर

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। 8000 से ज्यादा सांपों की जान बचा चुके ‘सांपों के मसीहा’ मुरलीवाले हौसला खुद कोबरा के जहरीले हमले का शिकार हो गए। जलालपुर इलाके में एक कोबरा को बचाने के दौरान वह सांप के डसने से बुरी तरह जख्मी हो गए। करीब 5 घंटे तक बेहोश रहने और 10 एंटीवेनम इंजेक्शन के बाद आखिरकार उन्होंने मौत को मात दी। फिलहाल अब वह पूरी तरह ठीक हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शीतला माता चौकियां के दर्शन के लिए भी पहुंचे।

2 मिनट देर होती तो हो जाती मौत(सांपों के मसीहा)

मुरलीवाले हौसला ने बताया कि जब उन्हें कोबरा ने डसा, तो उनके पास सिर्फ 40 मिनट का समय था। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं चली। फिर जिनके यहां रेस्क्यू करने पहुंचे थे, उन्हीं की बाइक से शॉर्टकट रास्तों से 38 मिनट में अस्पताल पहुंचे। उनके मुताबिक, दो मिनट की और देरी होती तो शायद वह जिंदा न बचते।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौत को छूकर लौटे, भगवान को याद किया(सांपों के मसीहा)

मुरलीवाले ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर उन्होंने डॉक्टर से बस इतना कहा कि उन्हें कोबरा ने काटा है और फिर उनकी इंद्रियां काम करना बंद करने लगीं। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को याद कर प्रार्थना की कि अगर उन्होंने जीवन में किसी का बुरा किया हो तो अगली सुबह न देखें। पांच घंटे बाद जब होश आया, तो उन्होंने खुद को जिंदा देखकर सबसे पहले भगवान को धन्यवाद कहा।

बिना सुरक्षा उपकरण के पहुंचे थे मौके पर

मुरलीवाले ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन वह बिना सेफ्टी टूल्स के ही मौके पर पहुंच गए थे क्योंकि उनकी गाड़ी सर्विसिंग में गई थी और उसी में उनका सर्प रेस्क्यू किट रखा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा बार-बार छेड़े जाने से कोबरा गुस्से में था। जैसे ही उन्होंने जाल काटने की कोशिश की, कोबरा ने तेजी से हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दांत निकालने पड़े अपने दांतों से(सांपों के मसीहा)

कोबरा ने इतनी तेजी से काटा कि उसके कुछ दांत मुरलीवाले की अंगुली में ही फंस गए। उन्होंने बताया कि वो दांत उन्होंने अपने ही दांतों से खींचकर निकाले। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें 10 एंटीवेनम इंजेक्शन दिए गए और डॉक्टरों ने कड़ी मेहनत कर उनकी जान बचाई।

सोशल मीडिया पर लाइव आकर बताई पूरी कहानी

अस्पताल से बाहर आने के बाद मुरलीवाले ने फेसबुक लाइव आकर अपने शुभचिंतकों को पूरी घटना की जानकारी दी और सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब वह और सतर्क रहेंगे और कभी भी बिना सुरक्षा उपकरणों के रेस्क्यू पर नहीं जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन हैं मुरलीवाले हौसला?(सांपों के मसीहा)

मुरलीवाले हौसला एक सर्पमित्र और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने अब तक 8000 से ज्यादा सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है और उन्हें सुरक्षित जंगलों में छोड़ा है। वह सांपों को मारने की बजाय उनके संरक्षण का संदेश देते हैं।

इस हादसे ने जहां लोगों को झकझोर दिया, वहीं मुरलीवाले हौसला की हिम्मत और सेवा-भाव ने उन्हें एक बार फिर ‘सांपों के मसीहा’ के रूप में स्थापित कर दिया।

Related Articles

close