रंगीन मिजाज दारोगा: “तेरे लिए तो सब कुछ कुर्बान….फरियादी पर आया दारोगा बाबू का दिल, शादी का वादा कर किया रेप, हुई प्रेग्नेंट तो कराया गर्भपात, सस्पेंड

बरेली में महिला ने दारोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और 8 लाख रुपये के जेवर हड़पने का आरोप लगाया। SSP ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर जांच के आदेश दिए।

Crime News : दिलफेंक दारोगा बाबू सस्पेंड हो गये हैं। फरियादी महिला पर दारोगा जी का ऐसा दिल आया कि सब कुछ छोड़-छाड़कर बस उसी के ख्याल में खो गये। महिला के प्यार में मदहोश दारोगा बाबू को होश तब आया, जब महिला ने रेप, गर्भपात व ब्लैकमेलिंग की शिकायत कर दी। इसी चक्कर में दारोगा जी की वर्दी उतर गयी। मामला उत्तरप्रदेश के बरेली का है। जहां पति की शिकायत करने पहुंची महिला पर दारोगा का दिल आ गया। फिर दारोगा नरेश बाबू ने महिला को अपनी बातों में फंसा कर कई बार गंदा काम किया इस दौरान महिला प्रेग्नेंट हुई, तो उसका आबर्शन भी करा दिया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला ने पुलिस विभाग के दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के दौरान उसकी मुलाकात बारादरी थाने में तैनात दारोगा नरेश बाबू से हुई। दारोगा ने पहले कानूनी मदद और सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया, फिर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का यह भी आरोप है कि बाद में दारोगा ने जबरन गर्भपात कराया, लाखों रुपये और जेवर ले लिए तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने आरोपी उपनिरीक्षक नरेश बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा को सौंपी गई है।

पति की शिकायत के दौरान हुई पहचान

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 में वह अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बारादरी थाने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दारोगा नरेश बाबू से हुई। महिला का आरोप है कि दारोगा ने उसकी मदद करने का भरोसा दिलाया और धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ा लीं।महिला का कहना है कि आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का वादा किया और कई बार सरकारी क्वार्टर तथा अन्य स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर बढ़ा विवाद

पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि दारोगा पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अपने पद का प्रभाव दिखाते हुए उसे और उसके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात कराया और फरवरी 2026 में बेटे की शादी का बहाना बनाकर करीब 8 लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी भी ले ली। पैसे और जेवर वापस मांगने पर आरोपी के परिवार द्वारा मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

फोटो-वीडियो के साथ दी शिकायत

पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर फोटो और वीडियो समेत अन्य दस्तावेज सौंपे और न्याय की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी दारोगा को तत्काल निलंबित कर दिया।एसएसपी ने मामले की विभागीय जांच एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close