आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने गोविंदपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, जन शिकायत के निष्पादन का दिया भरोसा

धनबाद । आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने गोविंदपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान आयुक्त द्वारा कार्यालय के सभी पंजियों का जांच किया गया। उन्होंने गोविंदपुर अंचल अधिकारी को निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने तथा सरकार के आदेश का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जन शिकायत के मुद्दों से आयुक्त को अवगत कराया। आयुक्त द्वारा सभी को भरोसा दिया गया कि जो भी समस्याएं हैं उसकी विधि संवत जल्द से जल्द निष्पादन किया जाएगा।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए आयुक्त श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने कहा कि यह रूटीन जांच है, रूटीन वर्क के आधार पर हमने यहां आकर निरीक्षण किया है। जो शिकायतें थी हमने रिसीव कर लिया है अब उस पर जांच किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि रेवेन्यू मैटर पर खास करके जांच की गई है, कितनी पंजीयन संधारित की गई है इस पर प्राथमिकता से जांच किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन दौरान आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा, आयुक्त के सचिव श्री रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, अंचल के अंचल अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close