Commonwealth Games 2022: भारत को मिला 22वां गोल्ड, कुल पदकों की संख्या हुई 60; शरत कमल ने किया कमाल

बर्मिंघम में जारी 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज आखिरी दिन है। इन खेलों में ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन के बाद टॉप पर है। वहीं भारत के लिए भी ज्यादातर खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला है।
टेबल टेनिस के मेन्स सिंगल्स में भारत के सबसे अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इन खेलों में यह उनका चौथा मेडल है जिसमें तीन गोल्ड शामिल हैं। उन्होंने इससे पहले मिक्स्ड टीम और मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा मेन डबल्स में उन्होंने साथियान के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
ये खबर भी पढ़ें…










