15वें वित्त से सरकारी योजना को 30 नवंबर तक करें पूरा, इन लंबित कामों को भी जल्द करने का निर्देश

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन की अध्यक्षता में आज न्यू टाउन हॉल में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने सामाजिक सुरक्षा के पदाधिकारी को आधार संग्रहण को 30 अक्टूबर तक पूरा करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही मोबाइल संग्रहण में भी प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों समेत सभी सरकारी भवनों में संचालित शौचालय,पेयजल, विद्युत एवं अप्रोच रोड की स्थिति 15 नवंबर तक सुदृढ़ करने के दिये पिछले निर्देश की समीक्षा की। इसके अनुपालन में बिजली विभाग द्वारा अब तक संतुष्ट कार्य किए गए हैं वहीं पेयजल शौचालय एवं अन्य सुविधाओं के लिए संबंधित पदाधिकारी को अतिरिक्त समय दिया गया और कहा गया कि 30 नवंबर तक इन बुनियादी सुविधाओं को चालू कराया जाए।

बैठक में लाल बंगला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से महुदा बाजार सहित तीन पंचायत में दूषित पानी को साफ करने के लिए 15वें वित्त से राशि का उपयोग कर लोगों को साफ पानी की सप्लाई करने का निर्देश दिया। वहीं ईस्ट बसुरिया में पिट वाटर से सप्लाई नहीं होने के लिए बीसीसीएल के साथ समन्वय स्थापित कर मामले का समाधान करने का निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान उपायुक्त में 8 लेन सड़क के कुछ जर्जर हिस्से को आगामी मंगलवार तक दुरुस्त करने, किसान चौक से साहिबगंज रोड तक अवैध कट को बंद करने, एसएनएमएमसीएच में 12 बेड के आईसीयू को शीघ्र शुरू करने, हवाई अड्डा के आसपास बिजली के पोल की ऊंचाई कम करने, बिजली के लटकते व जर्जर तार को ठीक करने, आंगनबाड़ी और विद्यालयों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त श्री वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, नगर आयुक्त श्री सत्येंद्र कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close