353 करोड़ कैश बरामदगी मामले पर सांसद धीरज साहू की आई पहली प्रतिक्रिया, पैसों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा -‘ ये पैसे मेरे नही’… देखें Video

रांची : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने छापेमारी के दौरान मिले 350 करोड़ से अधिक कैश के मामले में पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये मेरा पैसा नहीं है और इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है.

कांग्रेस सांसद ने एएनआई से कहा ‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कंपनियों का है. आयकर विभाग का पक्ष आने दीजिए चाहे वह काला धन हो या सफेद धन में बिजनेस लाइन में नहीं हूं. इसका जवाब मेरे परिवार के सदस्य देंगे. मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे देख रहे हैं, लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें वीडियो

धीरज साहू का परिवार एक बाड़ा शराब कारोबारी है. उनके स्वामित्व वाली कंपनी के खिलाफ आईटी की कार्रवाई करते हुए रांची के उनके आवास पर छापेमारी की गई थी. जिन जगहों पर रेड की गई वहां 350 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि यह शराब की बिक्री से जुड़ी हुई है। इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना- देना नहीं है, जैसा कि कहा जा रहा है।

धीरज साहू ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए यह भी कहा कि यह सारा पैसा मेरा नहीं है, यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है… अब आयकर ने छापा मारा है, मैं हर चीज का हिसाब दूंगा।

Related Articles

close