कांग्रेस का झूठ बाबा साहेब के अपमान को नहीं ढंक पायेगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का झूठ बाबा साहेब के अपमान को नहीं ढंक पायेगा.पीएम मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट के जरिये कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने और संविधान को बदलने के आरोपों का जवाब दिया है. पीएम ने लिखा कि यदि कांग्रेस और उसका सड़ा हुआ तंत्र यह सोचता है कि उनके दुर्भावनापूर्ण झूठ से उसके कई वर्षो के कुकर्म छिप जाएंगे.वह झूठ से डॉ. अंबेडकर के प्रति किए गये अपमानजनक व्यवहार के इतिहास को छिपा लेंगे तो यह उनक बहुत बड़ी गलतफहमी है.

पीएम मोदी ने किया सिलसिलेवार ट्वीट
कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुये पीएम मोदी ने कहा कि देश ने देखा है कि कैसे एक वंश के नेतृत्व वाली पार्टी ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को मिटाने और दलितों और आदिवासियों को अपमानित करने की हर संभव गंदी चाल चली है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पंचतीर्थ प्लान के जरिए डॉ. अंबेडकर से जुड़े 5 प्रतिष्ठित स्थानों को विकसित करने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि चैत्य भूमि के लिए भूमि का मुद्दा कई दशकों से लंबित था. हमारी सरकार ने इसे सुलझाया. मैं खुद वहां प्रार्थना करने के लिए गया. हमने दिल्ली में 26 अलीपुर रोड को विकसित किया जहां डॉ. अंबेडकर ने अपने अंतिम वर्ष बिताए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंदन के जिस घर में वह रहते थे उसका अधिहग्रहण किया. उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के प्रति हमारा सम्मान और श्रद्धा सर्वोच्च है.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में हमने डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम किया. 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारा. एससी-एसटी एक्ट को मजबूत किया. स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना के जरिए गरीब औऱ हाशिए पर पड़े लोगों के जीवन में बदलाव की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संसद में संविधान पर चल रही है बहस
गौरतलब है कि इस समय संसद में संविधान पर बहस चल रही है. इसे लेकर पक्ष और विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा है. विपक्षी पार्टियाों का आरोप है कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतो को खत्म करना चाहती है वहीं भाजपा का कहना है कि विपक्ष द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है.

Related Articles

close