बेटी की सगाई से पहले सिपाही की मौत: ASI के फेयरवेल सै लौटे जवान ने फांसी पर लटककर दी जान, 3 सितंबर को थी बेटी की सगाई

जयपुर। जयपुर से दिल दहलाने वाली खबर है। बेटी की सगाई के चार दिन पहले सिपाही ने आत्महत्या कर ली। घटना राजस्थान के जयपुर की है। मृतक सिपाही का नाम मंगल चंद सैनी है, जो जिला पुलिस में तैनात था। रात को ड्यूटी से घर लौटने के बाद जवान ने फांसी पर लटककर जान दे दी। खुदकुशी की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। इधर पुलिस जांच में जुट गयी है। मृतक कॉन्स्टेबल मंगल चंद सैनी (45) बनीपार्क थाने में तैनात था।

घटना जयपुर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र स्थित राजावास इलाके के गणपति नगर की है। परिजनों के मुताबिक 3 सितंबर को ही कॉन्स्टेबल की बेटी की सगाई होने वाली थी। घटना वाली रात बनीपार्क थाने के एक एसआई की विदाई पार्टी थी। पार्टी में खाना खाने के बाद मृतक मंगल सैनी घर के लिए निकल गये। घर आने के बाद परिवार से बात की। फिर सोने चला गया। सुबह करीब 5 से 7 बजे के बीच में कॉन्स्टेबल ने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा हैं। परिवार के साथ कई समय से वह गणपति नगर में रह रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुसाइड के कारणों पर पुलिस जांच कर रही हैं। परिवार के सदस्यों और थाना स्टाफ से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। वहीं, मृतक कॉन्स्टेबल के मोबाइल को भी जब्त कर जांच की जा रही है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है, वहीं पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close