सिपाही की गर्लफ्रेंड ने फंसा दिया: लिव इन में रहने वाली युवती ने रेप का केस कराया दर्ज, SP के निर्देश पर, बलात्कार, गर्भपात और धमकी का मामला दर्ज

The soldier's girlfriend trapped him: The woman living in the live-in relationship filed a rape case. On the instructions of the SP, a case of rape, abortion and threats was registered.

Police News : सिपाही पर गर्लफ्रेंड ने रेप का केस दर्ज कराया है। लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती के आरोप के बाद अब सिपाही पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गयी है। पुलिस विभाग से जुड़ा ये गंभीर मामला यूपी के पीलीभीत से सामने आया है। डायल 112 में तैनात एक सिपाही पर लिव-इन में रह रही युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, नशीला पदार्थ देकर गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

8 साल पुराने रिश्ते से शुरू हुई कहानी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में दुष्कर्म, गर्भपात और धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात सिपाही मनदीप सिंह से करीब आठ साल पहले हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी का झांसा और धोखा

मनदीप, अमरोहा जिले के ग्राम फतेहउल्लापुर का रहने वाला है और वर्तमान में अमरिया थाना क्षेत्र में डायल 112 में तैनात है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कुछ समय बाद वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।पीड़िता ने आरोप लगाया कि मनदीप सिंह लगातार शादी का वादा करता रहा लेकिन हर बार बहाने बनाकर टाल देता था।

 

साल 2020 में जब युवती गर्भवती हुई, तो आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और होश आने पर उसे पता चला कि आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन बाद में माफी मांगते हुए दोबारा शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी वह युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।

 

दहेज मांगने और दोबारा शोषण का आरोप

पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने बार-बार शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग रख दी। आरोप है कि 4 सितंबर 2025 को आरोपी ने उसे अमरिया बुलाया और शादी का झांसा देकर फिर से दुष्कर्म किया, साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने पूरी घटना की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) से की थी। जांच के बाद आरोपी सिपाही मनदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात, धमकी और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

close