काउंटिंग अपडेट : 4 राज्यों में किसकी सरकार: राजस्थान, MP समेत 4 राज्यों से आने लगे रुझान, वोटों की गिनती शुरू, देखें- कहां कौन आगे

रांची: राजस्थान विधानसभा चुनाव रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत पत्रों की गिनती में फिलहाल भाजपा 53 और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है, वहीं 14 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से गिनती शुरू होगी। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। वहीं विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं।

दोपहर 12 बजे तक यह तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी कि अगली सरकार किसकी होगी। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्यप्रदेश विधानसभा काउंटिंग अपडेट्स…

मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में BJP 54 और कांग्रेस 55 सीटों पर आगे है।

काउंटिंग अपडेट्स…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • BJP के तीन बड़े चेहरे CM शिवराज सिंह चौहान (बुधनी), केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (दिमनी), कैलाश विजयवर्गीय (इंदौर) आगे।
  • निवास (मंडला) सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आगे चल रहे हैं।
  • लहार (भिंड) से कांग्रेस प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने लीड बना ली है।
  • उज्जैन दक्षिण से BJP प्रत्याशी मंत्री मोहन यादव और राऊ (इंदौर) से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी पीछे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती में अब तक 54 सीटों पर रुझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पीछे चल रहे हैं। भाजपा 23, कांग्रेस 30 और एक पर अन्य आगे चल रहे हैं।

डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था।

तेलंगाना चुनाव परिणाम अपडेट

तेलंगाना के 119 विधानसभा सीटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रूझानों में कांग्रेस 28 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) 17, भाजपा एक और अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को 70.66% वोटिंग हुई थी। यह 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2.76% कम है। तब 73.37% मतदान हुआ था।

वोटिंग खत्म होने के ठीक एक घंटे बाद शाम 5:30 बजे 4 अन्य राज्यों के साथ तेलंगाना के भी एग्जिट पोल आए। इसमें 9 साल से सत्ता में टिके BRS सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव (KCR) की कुर्सी खिसकती नजर आ रही है। पोल के अनुमान में कांग्रेस बहुमत के करीब दिख रही है।

Related Articles

close