Covid Vaccine : देश को मिली पहली नेजल वैक्सीन, भारत बायोटेक की इंट्रानैसल को DCGI ने दी मंजूरी

Bharat Biotech Nasal Vaccine : भारत बायोटेक को इंट्रानैसल कोविड-19 वैक्सिंग के लिए डीसीजीआई (DCGI) से इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडविया ने यह जानकारी दी। कोरोना के लिए यह भारत का पहला नाक का टीका होगा। मनसुख मंडाविया ने कहा कि नियामक ने 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के प्राथमिक टीकाकरण के लिए आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए टीके को मंजूरी दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ .मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर लिखा है कि “कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को बड़ा बूस्ट मिला है। भारत बायोटेक ChAd 36-SARS – Cov – S COVID – 19 ( चिंपांजी एडिनोवायरस वेक्टरेड) रीकॉम्बिनेंट नेजल वैक्सीन को आपातकालीन स्थिति में 18 से ज्यादा आयु वर्ग के उपयोग की अनुमति दी गई है।”

नेजल वैक्सीन( नाक का टीका ) क्या है?

इसमें वैक्सीन की खुराक नाक के माध्यम से दी जाती है ।वैक्सीन को या तो एक विशेष नाक स्प्रे के जरिए या एरोसोल डिलीवरी के माध्यम से इंजेक्ट किया जाता है।

पिछले महीने पूरा किया था परीक्षण

उन्होंने कहा कि यह महामारी के खिलाफ हमारे सामूहिक लड़ाई और मजबूत करेगा। भारत बायोटेक ने पिछले महीने अपने इंट्रानैसल ( intrsnasal) कोविड-19 वैक्सीन के लिए तीसरे चरण और बूस्टर खुराक का परीक्षण पूरा किया था। जिसके बाद भारत बायोटेक ने कहा था कि इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन के लिए दो अलग-अलग परीक्षण किए हैं, एक पहली डोज के रूप मे और दूसरा बूस्टर डोज के रूप में।

Related Articles

close