जेल के अंदर हो रहे रामलीला में माता सीता को खोजने निकले दो वानर वापस नही लौटे, मच गया हड़कंप,पढ़िए क्या है वजह… VIDEO

अजीबोगरीब। नवरात्र में जगह जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है। परंतु इसी रामलीला के बहाने जब कोई कैदी मैय्या सीता को खोजने के नाम पर गायब हो गए तो मामला सुर्खियों में आ जाती है।

ताजा मामला उत्तराखंड का है जहां हरिद्वार में रामलीला मंचन के दौरान जेल से दो कैदी फरार हो गए। शुक्रवार रात दोनों वानर का रोल निभा रहे थे। माता सीता को खोजने का प्रसंग चल रहा था। वानर सेना माता सीता की खोज के लिए निकली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीता को खोजने के बहाने खुद ही गए गायब

मौका मिलते ही दोनों कैदी निर्माणाधीन हाई-सिक्योरिटी बैरक के पास पहुंचे। वहां रखी सीढ़ी के सहारे जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए। जेल के अफसरों को घटना का पता उस वक्त चला, जब कैदियों को गिनती हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मचा हड़कंप

उत्तराखंड की हरिद्वार से दो कैदियों के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जेल में निर्माण कार्य चल रहा था, इसी का फायदा उठाकर भागने में फरार हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो नवरात्रि के दौरान जेल में रामलीला का आयोजन किया गया था। जब सभी अधिकारी और कैदी रामलीला देखने में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर कैदी ‘वानर’ बन दीवार फांद कर फरार हो गए

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला संज्ञान में आने के बाद रातभर खोजबीन हुई, लेकिन दोनों कैदियों का पता नहीं चला। घटना रोशनाबाद जेल की है। जेल 8 से 10 एकड़ में फैली है। यहां करीब 1400 कैदी हैं।

इन आरोपों में बंद थे कैदी

कैदियों की पहचान उत्तराखंड के रुड़की निवासी पंकज और यूपी के गोंडा के रहने वाले राजकुमार के रूप में हुई है। पंकज हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था। बाल्मीकी ग्रुप से भी जुड़ा हुआ है। वहीं, राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन है।

रामलीला देखने में जेल कर्मचारी व्यस्त

रामलीला देखने में व्यस्त थे कर्मचारी एक कैदी ने बताया- जब दोनों कैदी भागे, उस वक्त जेल प्रशासन के कर्मचारी रामलीला देखने में व्यस्त थे। दोनों कैदी सीढ़ी लगाकर जेल से फरार हुए। रातभर हरिद्वार पुलिस और जेल प्रशासन कैदियों की तलाश में जुटा रहा। कैदियों की एक्टिविटी कई दिनों से संदिग्ध लग रही थी। वह कई दिनों से फरार होने की फिराक में थे।

जांच के आदेश

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा कि जांच की जा रही है कि आखिर गलती किसकी थी। जानकारी के अनुसार, रात में जब बैरक को बंद किया जाता है, तब कैदियों की गिनती होती है। जब रात में गिनती शुरू हुई तो दो कैदी लापता मिले। जांच की गई तो पता चला कि पंकज और राजकुमार नाम के कैदी गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज जांच करने पर पता चला कि दोनों सीढ़ी लगाकर जेल से फरार हुए हैं।

Related Articles

close