सिलेंडर हुआ सस्ता: महीने की पहली तारीख को मिली गुड न्यूज, LPG सिलेंडर हो गया सस्ता, जानिये कितनी घट गयी कीमत

Cylinder became cheaper: Good news received on the first date of the month, LPG cylinder became cheaper, know how much the price has decreased

LPG Cylinder Price : जून की पहली तारीख राहत लेकर आयी है। LPG सिलेंडर के दाम कम हो गये हैं। तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने जून महीने की शुरुआत से पहले आम उपभोक्ताओं और खासकर रेस्टोरेंट, ढाबा और फूड इंडस्ट्री जैसे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹24 की कटौती की घोषणा की है। यह नई दरें 1 जून 2025 से देशभर में लागू होंगी।दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹1723.50 में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी पूर्व कीमत ₹1747.50 थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह राहत ऐसे समय में आई है जब होटल, फूड सर्विस और खानपान से जुड़े व्यवसाय महंगाई की मार से जूझ रहे हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती से इन संस्थानों की परिचालन लागत कुछ हद तक कम हो सकेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घरेलू गैस के दाम यथावत

हालांकि इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ता अब भी इसे पिछली दरों पर ही खरीद सकेंगे। तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी मुद्रा विनिमय दरों और अन्य आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करती है।

 

दूसरी बार लगातार राहत

गौरतलब है कि यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। मई 2025 में भी ₹17 प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी। इस प्रकार दो महीनों में कुल मिलाकर ₹41 तक की राहत व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिल चुकी है। यह निर्णय रेस्टोरेंट और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर जैसे उद्योगों के लिए विशेष राहत मानी जा रही है, जहां एलपीजी का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है।

 

बाजार विश्लेषकों की राय

वाणिज्यिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल छोटे व्यापारियों और होटलों को राहत देगा, बल्कि कुछ हद तक महंगाई पर भी नियंत्रण रखने में मददगार हो सकता है। “फूड इंडस्ट्री में इनपुट लागत का एक बड़ा हिस्सा एलपीजी सिलेंडर होता है, इसलिए इसकी कीमत में कटौती सीधे उपभोक्ता तक लाभ पहुंचा सकती है,” एक बाजार विश्लेषक ने कहा।

Related Articles

close