दीपावली पर DA : हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक अगले सप्ताह… दीपावली पर महंगाई भत्ता का मिल सकता है तोहफा…. कर्मचारियों की टिकी निगाहें..

राँची। हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक 10 अक्टूबर को होगी। दीपावली के ठीक पहले होने वाली इस बैठक में 20 से ज्यादा एजेंडे को शामिल किया जा सकता है। हालांकि अभी इससे ज्यादा भी संख्या हो सकती है। दीपावली के ठीक पहले हो रही इस बैठक में कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दीपावली के पूर्व महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का फैसला कर सकतेहैं।

केंद्र सरकार की तरफ से डीए में 4 फीसदी बढ़ोत्तरी के बाद झारखंड सरकार को वैसे भी महंगाई भत्ता बढ़ाना है, ऐसे में अगर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता को तोहफा हेमंत सरकार देती है तो ना सिर्फ इससे कर्मचारियों की दीपावली की खुशियां दोगुनी हो जायेगी, बल्कि बाजार में भी पैसा आयेगा और दीपावाली की रौनक बढ़ जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस बाबत विभागों को सूचना भेज दी गयी है। मंत्रिपरिषद् की बैठक रांची में सोमवार, 10 अक्टूबर, 2022 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। वहीं नयी भर्तियों पर भी कैबिनेट की मुहर लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close