‘बेटी सुबह थोड़ा जल्दी उठा करो…’ मां के इस बात से नाराज बेटी ने कर ली आत्महत्या

बिहार : जमुई में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा (Girl commits suicide in Jamui) है। मामला सिमुलतला थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव का है। जहां एक युवती ने मां की डांट फटकार से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। दरअसल युवती की मां देर से उठने पर उसे डांट लगाई थी।
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे से शव बरामद किया गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई.मृतका की पहचान पिपराडीह गांव निवासी शहादत मियां की पुत्री नजिया खातून के रूप में की गई है।
मृतक की दादी जुलेखा बीबी ने बताया कि बुधवार की सुबह नाजिया देर से सोकर उठी थी. जिसको लेकर उसकी मां सफीना बीवी ने उसे डांट फटकार की थी. जिसके बाद वह दिनभर नाराज रही और नजिया दिनभर खाना पीना भी नहीं खाई. वह अपने घर के रूम बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।











