झारखंड की बेटियों ने सैफ अंडर-17 फुटबॉल में जीता चयन, गुमला की 5 खिलाड़ी शामिल

Jharkhand's daughters won selection in Saif Under-17 football, 5 players from Gumla included

झारखंड की टीम का चयन

झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। आगामी सैफ अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की 7 खिलाड़ी चयनित हुई हैं। इनमें से 5 खिलाड़ी गुमला जिले की, जबकि रांची और हजारीबाग से एक-एक खिलाड़ी चुनी गई है। प्रतियोगिता 20 से 31 अगस्त तक भूटान में आयोजित की जाएगी।


चयनित खिलाड़ियों की सूची


कोच का बयान

गुमला बालिका फुटबॉल टीम की कोच वीणा केरकेट्टा ने कहा कि गुमला केंद्र की पांच खिलाड़ियों का चयन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि ये सभी खिलाड़ी किसान परिवार से आती हैं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद फुटबॉल के प्रति अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंची हैं। सभी खिलाड़ी गुमला के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में पढ़ाई भी करती हैं।

कोच ने आगे कहा कि गुमला आवासीय केंद्र में इन खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि गुमला की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी पहचान बना रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


जीत में निभाएंगी अहम भूमिका

झारखंड में बालिका फुटबॉल की मजबूत परंपरा रही है। राज्य की कई खिलाड़ी पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस बार भी उम्मीद है कि झारखंड की बेटियां अपने दमदार प्रदर्शन से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

close