बच्चों और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, रसोइया का आयुष्मान कार्ड बनाने का DC ने दिया निर्देश

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन की अध्यक्षता में आज न्यू टाउन हॉल में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शिक्षा पदाधिकारी श्री भूतनाथ रजवार ने अपने विभाग की योजनाओं में आ रही समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने शत प्रतिशत विद्यार्थियों की सूची पोर्टल पर इंट्री का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने तय समय सीमा के अतिरिक्त 1 हफ्ते का समय देते हुए सभी योग्य विद्यार्थियों की सूची को ऑनलाइन इंट्री करने का लक्ष्य निर्धारित कर छात्रवृत्ति से आच्छादित करने का निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रसोईया के आयुष्मान कार्ड बनाने कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षकों की उपस्थिति में वृद्धि लाने हेतु भी शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

लीडर स्कूल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास, लैब, आईसीटी रूम आदि की रेगुलर मॉनिटरिंग करें साथ ही इसकी एक रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close