डीडीसी प्रवीण कुमार प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम का किया उद्घाटन…

खरसावां जिले के बुरूडीह पंचायत अन्तर्गत कोलबुरूडीह गांव में गृह प्रवेश लाभुक जेमा बुड़ीउली का प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्घाटन डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई के द्वारा फीता काट विधिवत् तरीके से किया गया।
डीडीसी ने संबोधित करते हुए कहा कि अवकाश में रहने के बावजूद मैं इस कार्यक्रम के लिए राँची से आया और गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि अगली बार हमलोग एक साथ 200 आवासों का भव्य गृह प्रवेश समारोह करेंगे ।
ये खबर भी पढ़ें…
इस मौके पर डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर सत्यवान कुमार, ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर बसंत कुमार साहू, ब्लॉक कॉर्डिनेटर बिना,पंचायत सचिव देवेंद्र नाथ महतो, पंचायत समिति सदस्य सुनीता महतो, कार्यक्रम संयोजक पंचायत स्वयंसेवक भवानी महतो, सावित्री तियू, ध्रुव सेन महतो, देवाशीष नायक,कपिल देव महतो इत्यादि उपस्थित थे।











