DDC का निर्देश: अस्पतालों में 24 घंटे डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य… समीक्षा बैठक के दौरान कही ये बात..

धनबाद । उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने समाहरणालय के सभागार में पीएम – आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन सहित 15 वें वित्त आयोग, स्वास्थ्य संबंधी विकास कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान पीएम – आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत बन रहे नए स्वास्थ्य उप केंद्रों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021 – 22 में 14 और वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में 12 नए स्वास्थ्य उप केंद्र बनने हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में 15 में वित्त आयोग के अंतर्गत बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) के निर्माण की समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि गोविंदपुर में नए भवन का निर्माण होगा। वहीं टुंडी में पुराने भवन में ही बीपीएचयू का कार्य चलेगा। यहां एक लैब और एक आईटी सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

बैठक में डीडीसी ने पीएम – आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन का स्टेटस रिपोर्ट देने, बीपीएचयू का जल्द निर्माण करने, बच्चों के नियमित टीकाकरण को और बेहतर करने के साथ साथ जिले के सभी अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त श्री सत्येंद्र सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जिला आयुष पदाधिकारी, डीएलओ, डीएमओ, एसएमओ, आरसीएचओ, बीडीएम, बीपीएम उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close