सिलाई मशीन के नीचे छिपा था मौत का सामान! पुलिस ने घर में मारी रेड, 41.40 ग्राम हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

नूरपुर। हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए टीम ने एक घर में दबिश देकर ऐसा खुलासा किया, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। पुलिस ने घर से 41.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद करते हुए मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नशे की खेप को बेहद शातिर तरीके से सिलाई मशीन के स्टैंड के नीचे छिपाकर रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक, नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए सक्रिय सीआईए टीम ने नूरपुर के भदरोया गांव स्थित एक रिहायशी मकान में छापेमारी की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब पुलिस ने घर की गहन तलाशी ली, तो सिलाई मशीन के नीचे छिपा एक संदिग्ध पैकेट मिला। पैकेट खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि उसमें 41.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वनीता देवी (43) पत्नी दरबारी लाल और उसके बेटे अमन (24) निवासी वार्ड नंबर 3, भदरोया, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी Kulbhushan Verma ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्ती की जा रही है और किसी भी कीमत पर ड्रग नेटवर्क को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह खेप कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस थाना डमटाल में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close