महंगाई भत्ता ब्रेकिंग: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, हेमंत कैबिनेट ने लिया फैसला, जानिये कितना बढ़ा डीए

DA Hike : हेमंत कैबिनेट की आज की बैठक में कुल 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। अब झारखंड के कर्मचारियों को जनवरी 2025 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जायेगा। दरअसल पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में बढोत्तरी का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद अब राज्यों में भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढोत्तरी की गयी है।

हेमंत सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि की फैसला लिया है। इस फैसले के साथ ही कर्मचारियों को अब 55 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जायेगा। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब यह बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 53 प्रतिशत था। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह बढ़ोतरी हर साल दो बार – जनवरी और जुलाई – की जाने वाली सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे पहले जुलाई 2024 में महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था। इस नई घोषणा से कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों को राहत मिलेगी।

क्या होता है महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) एक ऐसा भत्ता है जो सरकारी कर्मचारियों को उनकी मूल सैलरी के अतिरिक्त दिया जाता है, ताकि वे बढ़ती महंगाई के असर से बच सकें। यह महंगाई सूचकांक (CPI) के आधार पर तय किया जाता है और इसका मकसद कर्मचारियों की क्रय शक्ति को संतुलित बनाए रखना होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close