8वीं के छात्र की मौत: स्कूल में खेलते-खेलते छात्र की हुई अचानक मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा। स्कूल में छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। घटना ने ना सिर्फ स्कूल बल्कि बच्चों के परिजनों को भी हैरान कर दिया है। घटना ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव की है, जहां 8वीं क्लास के छात्र की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक दोपहर छात्र अपने स्कूल में खेलते समय अचानक से गिर पड़ा था। बेहोशी की हालत में छात्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना कैसे और क्यों हुई, इसे लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही रही है। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में 15 मई यानी सोमवार को यह घटना हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के मुताबिक जलपुरा गांव के जूनियर हाई स्कूल में खेलते समय अचानक से रोहित नाम के छात्र को चक्कर आ गए और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना तुरंत ही प्रिंसिपल और टीचर्स को दी। दौड़े-दौड़े मैदान में पहुंचे टीचर्स ने 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले रोहित को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर्स ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस भी हार्ट अटैक से मौत होने की बात कह रही है। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्चे की मौत किस कारण हुई। विद्यालय प्रबंधन ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक 8वीं का छात्र रोहित खेलते समय अचानक से गिर गया. जिसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close