9 तिलकिया की मौत : तिलक समारोह से लौट रही स्कार्पियो पोखर में गिरी, 9 लोगों की मौत….देर रात हुआ हादसा, घंटों तक लोगों को घटना की जानकारी ही नहीं हुई

पूर्णिया : शादी के जश्न के बीच एक बड़ी ही दर्दनाक खबर आयी है। भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब तिलक के कार्यक्रम से लौट रही स्कार्पियो एक तालाब में डूब गयी। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गयी। घटना देर रात की बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलीस ने स्कार्पियों को किरान की सहायता से बाहर निकलवाया।

घटना पूर्णिया जिले के बायसी का है। मरने वाले में सभी आपस में रिश्तेदार हैं। शुक्रवार की देर शाम तिलक समारोह में शामिल होने के बाद ही देर रात सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात के करीब डेढ़ बजे वाहन अनियमंत्रित होकर अनगढ़ ओपी के कंजिया मिडिल स्कूल के पास एक तालाब में जा गिरा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देर रात होने की वजह से स्कार्पियों में सवार ज्यादातर लोग नींद में थे। लिहाजा हादसे के बाद लोग खुद को बचा नहीं सके। पानी में घंटो डूबे रहने की वजह से सभी की दम घुटने से मौत हो गयी। घटना में दो लोग किसी तरह से गाड़ी से बाहर निकलने में कामयाब रहे, जिनका इलाज चल रहा है।

सभी मृतक किशनगंज के महीनगांव पंचायत के नुनिया गांव के रहने वाले थे। वे स्कार्पियो में सवार होकर पूर्णिया के बायसी थाना इलाके के खबरा पंचायत के ताराबाड़ी गांव के रहने वाले थे। सभी लोग बेटी के तिलक के लिए दुल्हे के घर गये थे और लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close