दुल्हा-दुल्हन की मौत: मायके में बेटी-दामाद की मौत, दुल्हे के भाई ने लगाया मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी के चार महीने बाद नवविवाहित दंपति के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी।

Crime News। शादी के सिर्फ चार महीने बाद दुल्हा-दुल्हन की मौत हो गयी। ये आत्महत्या है या फिर कोई साजिश, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ चल रही है। पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां एक नवविवाहित दंपति की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में रविवार रात पति-पत्नी के शव घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार महीने पहले हुई थी शादी

मृतकों की पहचान सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरसेर गांव निवासी 21 वर्षीय विजय कुमार और उनकी 18 वर्षीय पत्नी अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। दोनों का विवाह 13 मार्च 2026 को हुआ था। शादी के कुछ ही महीने बाद यह दर्दनाक घटना सामने आने से दोनों परिवारों में मातम छा गया है।

मायके में रह रही थी अंजलि

परिजनों के अनुसार, अंजलि पिछले करीब 15 दिनों से तबीयत खराब होने के कारण अपने मायके नरियार गांव में रह रही थी। रविवार को उसके माता-पिता इलाज के सिलसिले में डॉक्टर के पास गए थे। घर में उस समय केवल विजय और अंजलि मौजूद थे।जब परिजन वापस लौटे तो उन्होंने दोनों को अलग-अलग कमरों में फंदे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के आरोपों ने बढ़ाई गुत्थी

घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए जा रहे हैं।विजय कुमार के भाई का आरोप है कि पहले अंजलि ने आत्महत्या की और इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने विजय की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

वहीं अंजलि की मां का कहना है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की शादी के लिए परिवार ने दो कट्ठा जमीन बेच दी थी, लेकिन इसके बावजूद उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता रहा।इन विरोधाभासी आरोपों के कारण मामला और उलझ गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने के बाद मोतीपुर थाना पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घर से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जिनकी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने क्या कहा?

एसडीपीओ (पश्चिमी-1) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close