महिला दारोगा की मौत: इलाज के दौरान दारोगा ने ली अंतिम सांस, 4 दिन पहले ही दी थी बच्चे को जन्म

रांची : एसटीएससी थाना के पूर्व थाना प्रभारी सह सब- इंस्पेक्टर तारा सोरेंग की गुरुवार की दोपहर बाद, रांची के मेडिका में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह मूल रूप से रांची की रहने वाली थी। महिला दारोगा पलामू जिला बल में पदस्थापित थी । 2018 बैच की महिला दारोगा तारा सोरेंग का गुरुवार को मेडिका हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। खबर पुलिस महकमे में आग की तरह फैली।
बताया जा रहा है चार दिन पहले कटहल मोड़ के पास रिंची अस्पताल में बच्चे को जन्म दी थी. उसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ने लगी थी. जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें दो दिन पहले मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया था. इसी दौरान गुरुवार की देर उनकी मौत हो गई है.
ये खबर भी पढ़ें…










