BPSC टीचर की दहेज मार्केट में डिमांड सबसे हाई, दारोगा और बैंक पीओ को भी छोड़ रहे हैं पीछे, 20 लाख कैश+ SUV की चल रही है डिमांड

पटना। बिहार में बीपीएससी ने युवाओं की लॉटरी लगा दी है। दहेज मार्केट में कुंवारे शिक्षकों का सेंसेक्स तो पूरा हाई जा रहा है। जानकारी है कि दहेज के बाजार में BPSC वाले मास्टर साहब का भाव बिल्कुल एकदम टाइट है। सरकारी नौकरी वाले दूल्हे की डिमांड रखी, तो उधर से पूरी रेट लिस्ट खुल गई। बीपीएससी से चयनित टीचर की डिमांड 15 से 18 लाख रुपए और एसयूवी की है, जबकि सामान और जेवर अलग हैं। आईएएस और आईपीएस दूल्हे को मुंह मांगा दहेज मिलता है। कोई लड़का डॉक्टर है तो उस परिवार की सबसे ज्यादा डिमांड डॉक्टर लड़की ही होती है। अगर डॉक्टर लड़की नहीं मिली तो पढ़ी लिखी और सुंदर लड़की उनकी पहली पसंद होती है। अगर कोई सरकारी डॉक्टर है तो उसकी डिमांड 25 से 30 लाख तक चली जाती है।

मैरिज ब्यूरों से जुड़े लोगों के मुताबिक 18 से 20 लाख + सामान + 8 से 10 लाख की गाड़ी में BPSC टीचर, दरोगा और बैंक पीओ मिल जाएगा। बीडीओ, सीओ भी 30 से 35 लाख + सामान+ एक 15 लाख की गाड़ी। वहीं एसडीओ, एसडीपीओ देख रहे हैं तो 50 लाख से ज्यादा की हिम्मत बांधनी होगी। अगर आईएएस-आईपीएस व आईएफएस हो गया तो, फिर मुंह मांगी डिमांड है। जो जितना दे सके। देने वाले 1 से 2 करोड़ तक दे देते हैं। हालांकि अगर सुंदर लड़की या फिर नौकरी या हायर एजुकेशन वाली लड़की की डिमांड की जाती है तो रेट में 10 से 20 प्रतिशत की कमी हो जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैरिज ब्यूरो से जुड़े लोगों के मुताबिक रेलवे का हो यानी सेंट्रल गवर्नमेंट का एम्प्लॉय हो तो 25 से 30 लाख की डिमांड की जा रही है। अगर जायदाद हो तो ये आंकड़ा बढ़ भी जाता है। बैंक क्लर्क भी 10 से 15 तक की डिमांड करते हैं और लोग देते भी हैं। दहेज का सामान इसके अलग है। प्राइवेट जॉब वालों की शादी के लिए कोई पूछ नहीं है। प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर, मैनेजर तक को बमुश्किल 7 से 10 लाख ही मिल पायेगा। चार्टर एकाउंटेंट जैसों को भी 10 लाख से ज्यादा नहीं मिल पा रहा है।

प्राइवेट काम करने वाले लड़कों की मांग उनकी सैलरी से ज्यादा उनके बैकग्राउंड के आधार पर शादी फिक्स हो रही है। प्राइवेट जॉब में अच्छी कंपनी, अच्छी सैलरी और सब से महत्वपूर्ण लड़के का बैकग्राउंड कैसा है? कितनी प्रॉपर्टी है? लड़के का घर कहां है और कैसा है? लड़के के पिता क्या करते हैं? इसी आधार पर इनकी शादी होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close