देवघर डबल मर्डर का 24 घंटे में खुलासा, बहू ने प्रेमी संग रची थी सास और मासूम देवर की हत्या की साजिश
Deoghar double murder solved within 24 hours; daughter-in-law had conspired with her lover to kill her mother-in-law and young brother-in-law.

देवघर। आशिक के प्यार में पागल महिला ने अपने ससुराल में खूनी खेल खेला। प्रेमी को LIVE VIDEO पर महिला ने अपनी सास और देवर को कुल्हाड़ी से काटते हुए दिखाया। दिल दहलाने वाली ये घटना झारखंड के देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र की है, जहां सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। आरोमी महिला की शादी सिर्फ तीन महीने पहले ही हुई थी।
पुलिस के अनुसार, घर की बड़ी बहू ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर सास और मासूम देवर की हत्या की थी। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, हथौड़ा और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया।
शादी के बाद भी जारी था कथित प्रेम संबंध
आरोपी महिला शबाना खातून (19) की शादी करीब तीन महीने पहले उपर नवाडीह निवासी शाहिल अहमद से हुई थी। शाहिल फिलहाल घर से बाहर रहकर काम करता है।जांच में सामने आया कि शादी से पहले से ही शबाना का पालाजोरी थाना क्षेत्र के पारो निवासी अपने रिश्तेदार इरशाद अंसारी (19) से कथित प्रेम संबंध था।
रिश्तेदार होने के कारण इरशाद का शबाना के ससुराल आना-जाना भी बना रहता था।पुलिस का दावा है कि दोनों का संपर्क शादी के बाद भी जारी रहा। इसी दौरान सास और देवर को इस संबंध की जानकारी हो गई थी। जांच के अनुसार, आरोपियों को लगा कि दोनों उनके रिश्ते में बाधा बन रहे हैं, जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई।
मोबाइल पर देता रहा वारदात के निर्देश
पुलिस जांच में सामने आया कि 30 जून 2026 की रात वारदात के दौरान कथित प्रेमी इरशाद अंसारी मोबाइल फोन के जरिए लगातार शबाना के संपर्क में था।पुलिस का दावा है कि तकनीकी जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से पता चला कि वह फोन पर शबाना को लगातार निर्देश दे रहा था। इन्हीं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशेष जांच दल (SIT) ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
हत्या में इस्तेमाल हथियार और कपड़े बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, हथौड़ा और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। बरामद सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।इस मामले में सोनारायठाड़ी थाना में कांड संख्या 33/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।









