उप मुखिया चुनाव : गोबिंदपुर के रतनपुर में विमल चंद्र दे और करमाटांड में प्रकाश रंजन ने जीता चुनाव… जानिये किसे मिले कितने वोट

गोबिंदपुर(धनबाद)। गोबिंदपुर प्रखंड के आज दो ग्राम पंचायतों के लिए उपमुखिया का चुनाव हो गया। गोबिंदपुर के करमाटांड और रतनपुर ग्राम पंचायत के लिए हुए इस चुनाव पूर्व काफी गहमागहमी देखी जा रही थी, लेकिन चुनाव काफी शांतिपूर्ण और सदभावपूर्ण माहोल में संपन्न हुआ। गोबिंदपुर के करमाटांड और रतनपुर ग्राम पंचायत के लिए उप मुखिया पद का चुनाव शनिवार को हुआ। चुनाव पूर्व गोबिंदपुर के प्रखंड कार्यालय में काफी गहमागहमी थी। कई दावेदार अपने पक्ष में माहौल बनाते दिखे। इस दौरान कई समर्थित पार्टी के राजनेता में गोबिंदपुर प्रखंड कार्यालय में मौजूद रहे। चुनाव के दौरान भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह काफी सक्रिय रहे। रतनपुर में विमल चंद्र दे की जीत में पंकज सिंह की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

करमाटांड में प्रकाश रंजन बने उप मुखिया
गोबिंदपुर के करमाटांड ग्राम पंचायत के प्रकाश रंजन निर्विरोध उप मुखिया चुने गये। करमाटांड ग्राम पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं, आज उप मुखिया के चुनाव में 13 वार्ड मेंबर में से 11 मेंबर मौजूद रहे। 13 में से मौजूद 11 वार्ड मेंबर ने प्रकाश रंजन के पक्ष में वोट डाला। प्रकाश रंजन की जीत पर स्थानी लोगों ने बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रतनपुर में विमल चंद्र ने चुनाव जीता
इधर गोबिंदपुर के रतनपुर ग्राम पंचायत में उप मुखिया का चुनाव काफी दिलचस्प रहा। रतनपुर ग्राम पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं। इस ग्राम पंचायत में उप मुखिया बनने के लिए काफी दावेदार नजर आ रहे थे। कई दावेदारों की खेमेबंदी के बीच हुए चुनाव में विमल चंद्र दे ने 3 वोट से उप मुखिया का चुनाव था। 12 वार्ड मेंबरों में से सभी ने चुनाव में भाग लिया। गोबिंदपुर ग्राम पंचायत में से विमल चंद्र दे को कुल 7 वोट मिले, वहीं ममता कुमारी को 4 वोट मिले, वहीं एक वोट रद्द हो गया। नवनिर्वाचित उप मुखिया को भाजपा युवा नेता पंकज सिंह ने बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close