कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR… अब मामले में DIG और SSP से होगी शिकायत, पढ़िये क्या है मामला

रांची। कोर्ट के आदेश बावजूद पुलिस ने जमीन मामले में FIR दर्ज नहीं की। अब इस मामले में शिकायतकर्ता ने रांची डीआईजी अनीश गुप्ता और SSP किशोर कौशल से इसकी शिकायत की है। मामला रांची के बड़गाई अंचल के मोरहाबादी मौजा की 4.55 एकड़ सेना की कब्जे वाली रैयती जमीन की फर्जी तरीके से खरीद बिक्री का है।

इससे पहले कोर्ट ने अप्रैल महीने में मामला दर्ज करने का आदेश दिया था, जिस पर थानेदार ने मामला दर्ज नहीं किया था। इस मामले में कई बड़े अधिकारियों की संलिप्तता थी। मामला दर्ज होने के बाद कई बड़े अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती थी। आरोप है कि बड़े ही शातिराना तरीके से दस्तावेजों में हेराफेरी कर 4.55 एकड़ सेना की कब्जे वाली जमीन बेच दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में जून महीने रांची नगर निगम ने मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि फर्जी आधार कार्ड, बिजली बिल और पोजेशन लेटर के आधार पर सेना की जमीन की बिक्री की गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close