देवेंद्र फड़नवीस ने शरद पवार पर किया तीखा हमला, कहा- फर्जी कथा कारखाने के मालिक हैं

 

दिग्गज नेता शरद पवार पर तीखा हमला करते हुए, उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने पिंपरी-चिंचवड़ में एक चुनावी रैली के दौरान राकांपा नेता को “फर्जी कथा कारखाने के मालिक” के रूप में बताया है. फड़णवीस ने पवार और विपक्षी नेताओं पर महाराष्ट्र छोड़कर गुजरात जाने वाले उद्योगों के बारे में गलत जानकारी फैलाने और राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्य बना हुआ है. देश का 52 प्रतिशत विदेशी निवेश राज्य में आ रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महायुति उम्मीदवार शंकर जगताप के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए, फड़नवीस ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र औद्योगिक रूप से काफी मजबूत है. विपक्ष की ओर से फैलाई जानकारी भ्रामक है. उन्होंने कहा,’हमारी सरकार ने महाराष्ट्र को निवेश के लिए एक आदर्श जगह है.’ फड़नवीस के अनुसार, राज्य के औद्योगिक हालात में बदलाव का सुझाव देने वाली रिपोर्ट पूरी तरह से भ्रामक है. इसका उद्देश्य जनता को गुमराह करना था.

फडनवीस ने सुप्रिया सुले पर बोला हमला
फड़णवीस ने राकांपा सांसद सुप्रिया सुले पर निशाना साधा. उन्हें ‘फर्जी कथा फैक्ट्री का प्रबंधक’ कहा. उन्होंने सुले पर पुणे के प्रमुख आईटी केंद्र हिंजवडी छोड़ने वाली आईटी कंपनियों के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है. फड़णवीस ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र के औद्योगिक और आईटी दोनों क्षेत्र काफी ताकतवर हैं. जो उस समय चुनौतियां सामने आईं, वे महा विकास अघाड़ी सरकार के कार्यकाल की वजह आई थीं. उन्होंने सुले के बयानों को गलत और राज्य के विकास के लिए हानिकारक बताया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फड़णवीस ने उद्धव ठाकरे की ओर से “लड़की बहन योजना” की अलोचना पर निंदा की. उन्होंने कहा कि केवल विपक्ष पर केंद्रित ठाकरे का दृष्टिकोण आम लोगों की जरूरतों से दूर था. फड़नवीस ने कहा कि यह योजना पूरे महाराष्ट्र में हजारों लड़कियों को वित्तीय सहायता और शैक्षिक अवसर प्रदान करेगी. फड़नवीस ने दर्शकों को भाजपा सरकार के तहत रोजगार सृजन को आश्वस्त किया. उन्होंने 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर को पैदा करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का ऐलान किया. उन्होंने वोटरों से विपक्ष की ओर से फैलाई अफवाह से सर्तक रहने को कहा. राज्य की आर्थिक प्रगति पर भरोसा क रने का आग्रह किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close