Dhanbad: आपसी विवाद में पति-पत्नी ने लगाई आग, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती, तीन वाहन भी जलकर खाक

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प के कर्मचारी सुखदेव पाण्डेय और उनकी पत्नी ने आपसी झगड़े में खुद को आग लगा ली। जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गये। आग की लपटों को देख कर आसपास के लोगों ने स्थानीय थाना को सूचना दी. और आग बुझाने की कोशिश भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही आग से बुरी तरह झुलसे पती-पत्नी को गंभीर अवस्था में SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया है।

अभी विवाद की वजह का पता नहीं लग सका है। वहीं इस घटना में घर पर खड़ी एक कार, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकल पूरी तरह जल कर राख हो गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन वाहन जल कर खाक

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बरवाअड्डा थानेदार सुमन कुमार ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी की आपसी झगड़े की वजह से दंपती ने आग लगा ली है। घटना स्थल पर पहुंचते ही दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घायल दंपती चास के रहनेवाले हैं. कुछ दिनों पूर्व से ही दमकाडाबरवा में अपना मकान बना कर रह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close