धनबाद : अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से 2 की मौत, 12 लोग के दबे होने की आशंका

धनबाद : इस वक्त झारखंड के धनबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईसीएल कापासारा आउटसोर्सिंग में बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ईसीएल कापासारा आउटसोर्सिंग में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से 2 लोगों की मौत हो गयी है. हालांकि स्थानीय लोग 10-12 लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं.

बताया जाता है कि धनबाद के ईसीएल कापासारा आउटसोर्सिंग के नजदीक स्थित तालाब में गोफ बना, जिसके बाद यह हादसा हुआ है. वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने इस घटना के लिए इसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. लोग पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति देने की मांग कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय भाजपा नेता प्रदीप बाउरी और पूर्व मुखिया लखी देवी ने कोलियरी प्रबंधन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है. तापस दास को आननफानन में उसके परिजनों ने दफना दिया. जबकि यमुना राजवंशी का शव उसके घर पर रखा है. लोगों ने यमुना राजवंशी के पैतृक गांव नवादा (बिहार) में घटना की जानकारी दे दी है. सभी यमुना के परिजनों के आने का इंतजार हो रहा है.. इसके बाद शव के साथ सभी प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि पिछले माह भी अवैध खनन के दौरान चाल धंसने में तीन लोगों की मौत हुई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close