धनबाद: मोबाइल के लिए टीचर ने डांटा.. तो 10वीं की छात्रा ने पी फिनाइल, आनन-फानन में कराया अस्पताल में भर्ती

धनबाद: क्लासरूम में मोबाइल लाने को लेकर टीचर्स का छात्रा को डांटना इतना नागवार गुजरा की उसे स्कूल के बाथरूम में जा कर फिनाइल पी ली। जब स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अभी 10वीं की इस छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर है। यह मामला धनबाद जिले के निरसा के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के श्रीमती गिनिया देवी मॉर्डन स्कूल का है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

धनबाद के निरसा स्थित श्रीमती गिनिया देवी मॉर्डन स्कूल में आज एक छात्रा मोबाइल लेकर घर से स्कूल आयी हुई थी। वह क्लास 10 की छात्रा है। क्लास रूम में उसके पास मोबाइल होने की जानकारी शिक्षक को हुई। उसने छात्रा के पास से मोबाइल जब्त कर लिया और उसे पैरेंट्स बुलाने की बात कही। छात्रा शिक्षक के इस कदम से इतनी नाराज हो गई कि कुछ देर बाद उसने बाथरूम जाने की छुट्टी ली और फिर वहां जाकर फिनाइल पी लिया। इसके बाद बाथरूम से छात्रा के चिल्लाने की आवाज आने लगी। स्कूल मैनेजमेंट ने जब पता किया तो पता चला कि उसने फिनाइल पी ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे

इस घटना के संबंध में स्कूल के प्राचार्य जुबिन बोस ने बताया कि हमें जैसे ही छात्रा के फिनाइल पीने की जानकारी हुई। उसे आनन-फानन में स्कूल के पास के एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज कराने को कहा। इसके बाद उसे निरसा स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं रहने की बात कर छात्रा को एनएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्कूल के प्राचार्य जुबिन बोस ने बताया कि अस्पताल में छात्रा के साथ उसके परिजन भी हैं। एनएमसीएच के चिकित्सकों ने उसे 48 घंटे की देख रेख में रखा है। इस मामले में कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज करवाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close