धर्म जागरण समिति ने खास अंदाज में मनाई दिवाली… जरूरतमंदो को बांटे दीये व अन्य सामग्री, कहा भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

सरायकेला खरसावां: धर्म जागरण समिति द्वारा खरसावां प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ के लोगों के बीच दिपावली के अवसर पर दीप वितरण किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष नायक ने लोगों को कहा की इस दीपावली पर दीप प्रज्ज्वलित करके इस पर्व को उल्लास से मनाएं एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

धर्म जागरण का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म का जागरण हो एवं समाज संगठित हो और लोगों में सद्भावना एवं आपसी भाईचारा बना रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में यहां के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं दीप वितरण भी किया ।

इसमें मुख्य रूप से धर्म जागरण समिति के संस्थापक प्रभात सिंह स्वांसी, महामंत्री जितेंद्र प्रधान, आशीष बनर्जी, झंडा हेंब्रम, कंपाउंडर, धर्मेंद्र, गोपाल, गंगाराम, नारान एवम अन्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close