झारखंड : होली-रमजान पर झारखंड पुलिस का ‘डिजिटल चक्रव्यूह’, सोशल मीडिया पर एक गलती और सीधे जेल

Jharkhand police's 'digital maze' for Holi and Ramzan: one mistake on social media and straight to jail

झारखंड होली रमजान हाईअलर्ट के तहत राज्य प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें और सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले या हंगामा करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेंगे, जबकि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ भी छापेमारी होगी।

एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने सभी डीसी और एसपी को पत्र भेजकर होली और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए हाईअलर्ट की स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। इसका मकसद दोनों त्योहारों के समय आपसी भाईचारा बनाए रखना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस साल होली 4 मार्च को है। 2 मार्च की आधी रात 12:50 से 2:02 तक होलिका दहन होगा, जिसके बाद 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं, इसी समय मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान का महीना भी चल रहा है। प्रशासन ने दोनों त्योहारों के दौरान मेल-जोल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।

सोशल मीडिया की निगरानी भी कड़ी की जाएगी। फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने वाले पोस्ट डालने वालों की सूची बनाई जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दूसरे धर्म के लोगों पर जबरन रंग लगाने या धार्मिक स्थलों के पास हुड़दंग करने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close