बिना वेतन वाली दीवाली : सरकार के आदेश के बावजूद कई विभागों में नहीं मिल पाया वेतन… इनकी दीवाली तो हो गयी फीकी …

रांची। राज्य सरकार के फरमान के बावजूद कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की दीवाली बिना वेतन के गुजरी। राज्य सरकार ने दीपावली पूर्व सभी कर्मचारियों के वेतन भुगतान का आदेश दिया था, लेकिन अधिकारियों की ढुलमूल रवैये की वजह से कई विभागों को दीपावली पूर्व वेतन नहीं मिल पाया। जिन्हें वेतन नहीं मिला, उनमें संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों के साथ- साथ कुछ विभागों के लोग भी शामिल है।
विभागों जेएसएलपीएस के डाटा इंट्री ऑपरेटर, नरेगा के सभी कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के एएनएम, एनएचएम, सहायक पुलिस और डाटा इंट्री ऑपरेटर, झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी और एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारियों के साथ- साथ कई लोग शामिल हैं।
इससे पहले राज्य सरकार ने एक सप्ताह पूर्व ही आदेश जारी कर कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन जारी करने का निर्देश दिया था। आदेश के बावजूद भी कई विभाग के कर्मचारियों में वेतन नहीं पहुंचा। सबसे खराब हाल संविदा में काम कर रहे कर्मचारियों का है। ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल रामगढ़ के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला।

डीआरडीए कर्मियों को धनतेरस-दीपावली जैसे बड़े त्योहार में भी वेतन नहीं मिला। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के इन अधिकारियों-कर्मियों को विगत छह से सात माह कई को 10 माह से वेतन-मानदेय नहीं दिया गया है। सरकार की ओर से आश्वासन मिला था कि हर हाल में दीपावली में वेतन दिया जायेगा पर आज वेतन का भुगतान नहीं हुआ

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close