रात में बार-बार प्यास लगना कहीं इन खतरनाक बीमारियों का संकेत तो नहीं? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Is frequent thirst at night a sign of these dangerous diseases? Learn the reasons behind it.

अगर आपको रात में बार-बार प्यास लगती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ज्यादा प्यास लगना कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। रात में ज्यादा प्यास के सामान्य कारणों को समझना जरूरी है।

सबसे आम कारण डायबिटीज है। जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो किडनी अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने की कोशिश करती है। इस प्रक्रिया में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और प्यास बढ़ने लगती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी भी प्यास बढ़ाने वाला प्रमुख कारण है। यदि दिन भर पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो रात में शरीर अधिक पानी मांगने लगता है। इसलिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।

नींद की समस्या, जैसे स्लीप एपनिया, भी रात में प्यास बढ़ा सकती है। स्लीप एपनिया में सोते समय सांस रुकती है, जिससे मुंह सूखता है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इससे नींद डिस्टर्ब होती है और प्यास बढ़ जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मूत्र मार्ग का संक्रमण (यूटीआई) भी बार-बार प्यास लगने का कारण बन सकता है। यूटीआई में बार-बार पेशाब आना और शरीर में पानी की कमी होने के कारण प्यास बढ़ जाती है।

कुछ दवाएं, जैसे डाययूरेटिक्स और एंटीडिप्रेसेंट्स, भी प्यास बढ़ा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपाय: पर्याप्त पानी पिएं, ब्लड शुगर लेवल जांचें, अच्छी नींद लें, स्लीप एपनिया की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें और संतुलित आहार लें।

Related Articles

close