क्या आप भी सोने से पहले करते हैं फोन का इस्तेमाल…! जानें आपके अगले दिन पर क्या होगा असर

हेल्थ टिप्स । आज के समय में हर कोई टेक्नोलॉजी से घिरा है. इंसान अपना ज्यादातर काम टेक्नोलॉजी की मदद से कर रहा है। ऐसी ही टेक्नोलॉजी का एक रूप है स्मार्टफोन, जो कि आज हमारी जिंदगी का एक बहुत जरूरी हिस्सा बन चुका है। आज के समय में अगर किसी के सबसे करीब कोई टेक्नोलॉजी है, तो वह स्मार्टफोन ही है। सुबह बिस्तर से उठने से लेकर रात को वापस बिस्तर पर लेटने तक स्मार्टफोन ही हमारे सबसे करीब रहता है. बहुत से लोगों को आदत होती है कि सुबह उठते ही सबसे पहले फोन चलाते हैं, इतना ही नहीं रात में सोने से पहले भी घंटो तक फोन चलाते हैं। लेकिन, इस आदत का सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। रात में फोन चलाना आपके अगले दिन को भी प्रभावित करता है। आइए जानते

पहले फोन इस्तेमाल करने का असर

बहुत सी रिपोर्ट्स में रात में स्मार्टफोन के इस्तेमाल से सेहत और नींद पर पड़ने वाले प्रभावों का जिक्र किया जा चुका है। डीडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, रात में स्मार्टफोन यूज करने को लेकर दो जुड़वां बहनों पर एक रिसर्च भी की गई। दोनों बहनों को एक जैसा वातावरण देकर यह रिसर्च हुई, जिसमें काफी अहम जानकारी सामने आई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस रिसर्च के दौरान एक बहन रोज रात में किताब पढ़कर सोती थी और दूसरी बहन फोन या टैबलेट का इस्तेमाल करने के बाद सोती थी। दोनों बहनों के सोने से पहले उनकी नींद को ट्रैक करने के लिए ट्रैकर का इस्तेमाल किया गया। जिसमें सामने आया कि फोन का इस्तेमाल करने वाली बहन कम नींद ले रही थी, जबकि किताब पढ़कर सोने वाली बहन को ज्यादा और अच्छी नींद आ रही थी।

रिपोर्ट में एक नींद विशेषज्ञ के हवाले से बताया गया कि इस रोशनी की तरंग काफी छोटी होती हैं। इसे आंखों से देखने पर हार्मोन पर असर पड़ता है, जिससे सोने और जागने के रूटीन में खलल पड़ती है। आसान भाषा में कहें तो इससे नींद की अवधि कम हो जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अच्छी नींद न आना करता है प्रभावित

एक्सपर्ट बताते हैं कि रात में अच्छी नींद ना आने की वजह से दिन में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता पर काफी असर पड़ता हैऐसे में अगर आपको भी रात में सोते समय फोन देखने की आदत है तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि तरह यह आपके काम करने की क्षमता को प्रभावित कर रहा है। इसलिए आप इसकी सेटिंग में बदलाव करके या तो रोशनी को कम कर सकते हैं या फिर सोने से पहले लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करना बंद कर सकते हैं। फोन में नीली रोशनी के स्थान पर उसका कलर लाल कर सकते हैं ताकि आपकी नींद पर ज्यादा असर ना पडे़।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close