सरकारी नौकरी का दरवाजा खुला, 10वीं पास के लिए 1200 पद… लेकिन चूक गए ये तारीख तो हाथ से निकल जाएगा मौका

एमपी में अस्पताल सहायक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कम योग्यता में बड़ा मौका, आवेदन से लेकर परीक्षा तक जानिए पूरी डिटेल

भोपाल:
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्वास्थ्य विभाग के तहत अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए सिर्फ 10वीं पास योग्यता रखी गई है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं के लिए अवसर खुल गया है।

कब से शुरू होंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 07 मई से 26 मई 2026 तक का समय दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या होगा काम और क्यों है खास
अस्पताल सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को अस्पताल की व्यवस्थाओं को संभालने, मरीजों की सहायता करने और मेडिकल स्टाफ के साथ काम करना होगा। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अहम है, जो स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करना चाहते हैं।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा
इस भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 250 रुपये तय किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा कब और कैसे होगी
भर्ती परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से सवाल शामिल होंगे। परीक्षा का स्तर 10वीं के अनुसार रखा गया है, जिससे अभ्यर्थियों को ज्यादा कठिनाई न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।

कितनी मिलेगी सैलरी
अस्पताल सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 15,500 रुपये से लेकर 49,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी नौकरी से जुड़े अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती भी फॉर्म रिजेक्ट करवा सकती है।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो कम योग्यता में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, लेकिन समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है, वरना यह मौका हाथ से निकल सकता है।

Related Articles

close