देवघर में डबल मर्डर: घर में सो रही महिला और 14 वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या , कुछ साल पहले पति का भी हुआ था कत्ल

Double murder in Deoghar: Woman and her 14-year-old son found with throats slit while sleeping at home; husband had also been murdered a few years ago.

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में घर में सो रही एक महिला और उसके 14 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह-सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर भी घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रुबिदा खातून और उनके 14 वर्षीय पुत्र मुशर्रफ उर्फ छोटू के रूप में हुई है। दोनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ मिले। प्रारंभिक जांच में हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया सुनियोजित हत्या मानकर सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को मामले की शुरुआती जांच में एक अहम तथ्य भी मिला है। एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि कुछ वर्ष पहले मृतका के पति रियाज अंसारी की भी हत्या हुई थी। उस मामले में पांच आरोपियों को अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वर्तमान दोहरे हत्याकांड का संबंध पुराने हत्या मामले से है या नहीं।

 

पुलिस का कहना है कि पुराने मामले और वर्तमान वारदात के बीच किसी भी संभावित कड़ी की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध मिलता है तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा व्यक्तिगत रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

 

इधर, इस जघन्य दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। परिजनों ने इस निर्मम हत्या पर गहरा आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं ताकि अपराधियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close