वासेपुर में डबल मर्डर : सरेराह दो युवकों की बेदर्दी से हत्या…देर रात वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद। क्राइम के लिए चर्चित वासेपुर रविवार की देर रात एक बार फिर खून से लाल हो गया। वासेपुर के करीमगंज मोहल्ले में देर शाम करीब साढ़े आठ बजे दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी श मृतक का नाम मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद सोहेल हैं। दोनों वासेपुर के न्यू अफसर कालोनी की रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद की वजह से डबल मर्डर की इस वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी मुताबिक शाहिद और सोहेल दोनों दोस्त थे, दोनों की उम्र 22 और 24 साल बतायी जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। इधर मौके पर धनबाद और बैंकमोड़ थाना की पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वारदात की पूरी वजह सामने नहीं आ पायी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक शाहिद और सोहेल करीमगंज होते हुए बाजार की तरफ जा रहे थे। इस दौरान करीमगंज की गली में उसका विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद दोनों की हत्या कर दी गयी। विवाद के कारण और हत्यारों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close