काली मंदिर उद्घाटन समारोह में दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ हजारीबाग द्वारा किया शरबत वितरण

झारखंड : कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर स्थित छड़वा डैम परिसर में श्री श्री 1008 चंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ काली मंदिर का उद्घाटन किया गया, साथ ही सह कलश शोभायात्रा के शुभ अवसर पर दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ हजारीबाग के तरफ से शरबत का वितरण किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शरबत का आनंद लिया।

मौके पर दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के जिला अध्यक्ष अमरदीप कुमार, जिला मंत्री रामस्वरूप महतो संरक्षक डॉ गणेश उर्फ ओमप्रकाश सचिव अजय कुमार, सुजीत कुमार पांडे, रोहित प्रसाद सोनी, श्याम कृष्ण देव ,अजीत कुमार, सहदेव गुप्ता ,सुधीर सोनी ,मनीष कुमार ,विकास कुमार ,उर्मिला कुमारी, ज्योति कुमारी ,जया भारती ,प्रभावती कुमारी ,सूरज कांत देव, एवं समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार , अध्यक्ष मोहन महतो तथा कमेटी के समस्त सदस्यगण एवं काफी संख्या में श्रद्धालु गण शामिल हुए

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close