जिंदा जला ड्राइवर : गैस टैंकर और ट्रक में टक्कर से लगी भीषण आग, ड्राइवर की जलकर मौत

कोडरमा : बिहार झारखंड को जोड़ने वाली कोडरमा घाटी में रविवार को गैस टैंकर और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में गैस टैंकर के चालक की जलकर मौत हो गई । घटना कोडरमा घाटी के जमशैति नाला के पास तीखा मोड़ पर गैस टैंकर और ट्रक में सीधी भिड़ंत के बाद टैंकर केबिन में आग लग गई। वहीं टैंकर के ड्राइवर वाहन में बुरी तरह फस गया। इस कारण टैंकर के केबिन में ही चालक की झुलसने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तो तक टैंकर चालक की जल कर मौत हो चुकी थी। इधर बीच सड़क पर हुई इस दुर्घटना के बाद कोडरमा घाटी में सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंचे कोडरमा थाना के एएसआई शिवकुमार शर्मा ने बताया कि टैंकर के केबिन में उसका ड्राइवर बुरी तरह फस गया था इस कारण उसकी झुलसने से मौत हो गई। उसे बाहर निकालने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। साथ ही मामले में अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि आखिर टैंकर कहां से कहां जा रहा था। क्योंकि टैंकर केबिन में आग लगने से वाहन का सारा पेपर जल गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close