DSP के बॉडीगार्ड ने खुद को मारी गोली

कटिहार : बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार विशेष सशस्त्र बल-7 के जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े आए. जवान खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था उसने अपने सीने में गोली मारी थी. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित जवान को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं।

घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता हैं. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल की जांच की हैं और पीड़ित की सरकारी पिस्टल जप्त कर ली गयी है. जिस जगह घटना हुई हैं वो काफी खाली जगह है. इसलिये ठीक से कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन पहली नजर में मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close