DSP की मौत : सुबह-सुबह कर रहे थे एक्सरसाइज, अचानक गिरकर हो गयी मौत, पुलिस रिपोर्ट का इंतजार

जालंधर। DSP की मौत ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी। DSP जोगिंदर देसवाल की उस वक्त मौत हो गयी, जब वो जिम में एक्सरसाइज कर रह थे। जानकारी के मुताबिक वो अपने करनाल स्थित घर पर एक्सरसाइज कर रहे थे, उसी दौरान अचानक से उनकी मौत हो गयी। परिजनों के मुताबिक सुबह 5 बजे वो जिम गए, जहां वर्कआउट करते समय वे अचानक गिर पड़े।
परिजनों ने उन्हें फौरन करनाल के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर सामने आते ही पुलिस मकहमे में मातम छा गया। रिपोर्ट के अनुसार, वर्कआउट करते समय उनके सीने में तेज दर्द हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसी कारण उनका निधन हुआ। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक डीएसपी जोगिंद करनाल के न्यायपुरी इलाके में रहते थे। वे 52 साल के थे। वे पहले वकील थे। इसके बाद उन्होंने PSC का एग्जाम देकर डीएसपी का एग्जाम क्लियर किया था। रिपोर्ट के अनुसार वे करनाल के डीएसपी भी रह चुके थे।डीएसपी के निधन पर शोक की लहर है।











