DTO Transfer Posting : गिरिडीह ,बोकारो समेत 16 जिलों के डीटीओ का तबादला, देखें लिस्ट

रांची : झारखंड के 16 जिलों के परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) का तबादला किया गया है। इसे लेकर कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी। इसके अनुसार, चतरा, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां के डीटीओ बदल दिए गए हैं।

इसके तहत इंदर कुमार को चतरा, धनंजय को जमशेदपुर का डीटीओ बनाया गया हैं। इसके अलावा जयप्रकाश करमाली सिमडेगा, वंदना सेजवलकर को बोकारो, सुरेंद्र कुमार को लातेहार, वैद्यनाथ कामती को हजारीबाग, शंकराचार्य समाद को सरायकेला खरसावां का डीटीओ बनाया गया है. शैलेश कुमार प्रियदर्शी को गिरीडीह, विजय कुमार सोनी को कोडरमा, धीरज प्रकाश को गढ़वा, दिवाकर प्रसाद चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को रामगढ़, संजय पीएम कुजूर को पाकुड़, विष्णुदेव कच्छप को साहेबगंज, मारुति मिंज को खूंटी, सौरभ प्रसाद को लोहरदगा, ओमप्रकाश यादव को सिमडेगा का डीटीओ बनाया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें लिस्ट

Related Articles

close