“दम है तो TV पर अभी अपनी सुसाइड की खबर चलवाकर दिखाओ”….गर्लफ्रेंड के चैलेंज पर “पत्रकार” ने मार ली खुद को गोली…

पटना। गर्लफ्रेंड के चैलेंज में पत्रकार ने खुद को गोली मार ली। पटना के खगौल में एक अखबार के रिपोर्टर विशाल कुमार का वंदना सिंह नाम की युवती से अफेयर था। शुक्रवार को वंदना ने बातों बातों में पत्रकार विशाल को ये कह दिया कि वो अभी टीवी देख रही है, दम है तो अपनी सुसाइड की खबर टीवी चलवाकर दिखाओ। गर्लफ्रेंड के चैलेंज पर पत्रकार ने घर में रखे पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर ङर वाले दौड़कर कमरे की तरफ आये, जहा कमरे में खून से लथपथ विशाल पड़ा हुआ था।

परिजन आनन-फानन में उसे दानापुर के हाईटेक अस्पताल ले गये। गंभीर हालत देख डाक्टरों ने उसे आईजीआईएमएस रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकारों का हुजूम अस्पताल पहुंच गया। फिलहाल पत्रकार की हालत गंभीर है। विशाल का लंबे समय से वंदना के साथ अफेयर था। कई बार मना करने के बावजूद विशाल खुद को वंदना से अलग नहीं कर पा रहा था। शुक्रवार को वंदन ने कहा कि वो अपनी मां के साथ घर पर मौजूद है। दम है तो अपनी सुसाइड की खबर टीवी पर अभी चलाये। इतना सुनन के बाद पत्रकार ने पिस्टल से कनपटी में सटाकर गोली मार ली। गोली उसके दिमाग को चीरते हुए पार कर गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डाक्टरों ने विशाल की स्थिति को नाजुक बताया है। कुछ पत्रकारों का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड है. जिसे लेकर उसके परिवार वाले पत्रकार विशाल पर कई तरह का अनर्गल आरोप लगा रहे थे और उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे जिसके चलते ही उसने खुद को गोली से उड़ा लिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close