Dumka News:: “चार लोगों को किन्नर बना दिया” नशीली दवा खिलाकर किन्नर बना देने का आरोप, माही किन्नर बोली, उन्होंने कहां लिंग परिवर्तन कराया, मालूम नहीं…

दुमका। जबरन किन्नर बनाने के आरोपों ने सनसनी मचा दी है। माही किन्नर के खिलाफ चार लोगों ने शिकायत दर्ज करायी है। हालांकि माही ने आरोपों को खारिज कर दिया है। झारखंड के दुमका जिले में कथित तौर पर नशीली दवा देकर जबरन लिंग परिवर्तन (जेंडर ट्रांजिशन) कराने का गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल तालझारी थाना क्षेत्र के चार लोगों ने बासुकिनाथ निवासी सुनील मिर्धा उर्फ माही किन्नर के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आरोपित ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पुरानी रंजिश के तहत रची गई साजिश बताया है।

चार लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

दरअसल शिकायतकर्ताओं में धनपतडीह निवासी अनीता उर्फ अनमोल, अनन्या उर्फ गणेश तथा सहारा गांव निवासी नेहा उर्फ सूरज और मुस्कान उर्फ मदन शामिल हैं। तालझारी थाना को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि माही किन्नर ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपने संपर्क में लिया और नशीली दवा देकर उनके शरीर में परिवर्तन करा दिया। इन आरोपों ने सनसनी मचा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबरन ऑपरेशन और प्रताड़ना का आरोप

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उनकी इच्छा के विरुद्ध दबाव बनाकर दिल्ली में उनका ऑपरेशन कराया गया, जिससे वे ट्रांसजेंडर बन गए। आरोप है कि इसके बाद उनसे सार्वजनिक स्थानों पर बधाई मांगकर पैसे वसूलने का दबाव बनाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा जबरन गलत कार्य कराए गए। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें गर्म प्रेशर कुकर से दागा गया और लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती रही। भय के कारण वे अब तक पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं करा सके।

माही किन्नर ने आरोपों को बताया झूठा

वहीं, आरोपित सुनील मिर्धा उर्फ माही किन्नर ने सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि पुराने विवाद के कारण उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।माही किन्नर ने दावा किया कि शिकायत करने वाले चार लोगों में से दो को वह जानती तक नहीं हैं और उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि उन्होंने कहां से लिंग परिवर्तन कराया। उन्होंने कहा कि नेहा उर्फ सूरज स्वयं लिंग परिवर्तन कराने के बाद उनके पास रहने आई थी। वहीं मदन उर्फ मुस्कान के संबंध में उनका कहना है कि वह लड़का है और किन्नर बनकर उनके साथ रहकर पैसे कमाना चाहता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साजिश का भी लगाया आरोप

माही किन्नर ने आरोप लगाया कि पूरे मामले के पीछे राजकुमार मंडल उर्फ रोजी मौसी महामंडलेश्वर और बिहार के छपरा निवासी अजीत सिंह का हाथ है। उनके अनुसार वर्ष 2024 से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है और उसी के तहत उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है। तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस मामले की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि आवेदन की जानकारी प्राप्त करने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close